Showing posts with label #PST #JABALPUR #rahulgandhi #joke #pappu #congress #chorUPA #elections #trustBJP #BJP #Gujarat #question #. Show all posts
Showing posts with label #PST #JABALPUR #rahulgandhi #joke #pappu #congress #chorUPA #elections #trustBJP #BJP #Gujarat #question #. Show all posts

Sunday, January 6, 2019

विचारधारा

आवश्यक नहीं कि मैं संघ और भाजपा समर्थक हूं तो मैं ही सही हूं, कहीं कोई कांग्रेसी या शिव सैनिक भी सही हो सकता है। अपनी सोच दूसरे पर थोपना अच्छी बात नहीं, दूसरे की सोच का भी सम्मान होना चाहिए। अपनी विचारधारा पर गर्व करना अच्छी बात है, पर दूसरे की विचारधारा को नीची दृष्टि से देखना गलत बात है। दूसरे दल का विरोध तभी करें जब आप उसको भलीभांति जानते हों। सतही जानकारी लेकर कुछ भी तर्क देना गलत बात है। और यदि आप अपनी विचारधारा को अच्छी तरह जानते समझते हैं, तो आप किसी दूसरे की विचारधारा की बुराई कर ही नहीं सकते।
आप अपने पथ पर अच्छे काम करें, दूसरे अपने पथ पर चलकर देश सेवा करें। हां, राष्ट्र के अहित का कोई भी कार्य कहीं भी हो रहा हो, चाहे वह स्वयं की पार्टी द्वारा हो या दूसरे की पार्टी द्वारा, उसका विरोध हर प्लेटफार्म पर तत्काल किया जाना चाहिए। राजनीति और राष्ट्र नीति के बीच रेखा खींचनी आवश्यक है।
सभी उम्मीदवारों को विधानसभा चुनावों के लिए शुभकामनाएं, वंदे मातरम् ..

#MP #elections #candidates #BJP #TRUSTBJP #congress #rahulgandhi #Modi #JABALPUR #Bharat #PST